संदेश

Vijay Bhai लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भजन - श्यामल वदन सुखधाम - विजय मेहरोत्रा

चित्र
Listen to MP3 श्यामल वदन सुखधाम पावन नाम हे श्री राम पाते सदा विश्राम सुमिरन कर तुम्हारा नाम करुणाकुँज ज्योतिर् पुँज  परहित उर बसत अविराम रुचिकर बैन शुचितर नैन परहित दीन के बल राम श्यामल वदन सुखधाम पावन नाम हे श्री राम पाहन पतित तारी अहिल्या रूपपति श्री राम सुर असुर जन सकल तारे जगत हित अविराम श्यामल वदन सुखधाम पावन नाम हे श्री राम नीति पालक धर्म रक्षक शक्ति रूप अनाम बार बार प्रणाम हे रघुवंश लोचन राम श्यामल वदन सुखधाम पावन नाम हे श्री राम